बुलंदशहर:- पत्नी व प्रेमी पर पति ने चलाई गोली
बच्चे को हाईस्कूल का पेपर दिलाने आई थी महिला

बुलंदशहर:- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना खानपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गोली चला दी। यह घटना खिदरपुर सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास हुई, जब महिला अपने बच्चे को हाईस्कूल का पेपर दिलाने आई थी। बताया जा रहा है कि महिला बीते पिछले साल से अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी। वह अपने प्रेमी के साथ बच्चे को परीक्षा केंद्र छोड़ने आई, तो पहले से घात लगाए बैठे पति ने दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला और उसके प्रेमी को गंभीर चोटें आई थी, और महिला की उपचार के दौरान अब मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना स्थल पर कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शंकर प्रसाद,सीओ स्याना और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। दोनों घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।